17 जून से प्रारंभ होगे मोहर्रम जुलूस, डीएम को मेरठ मोहर्रम कमेटी ने सौंपी सूची
मोहर्रम जुलूस की व्यवस्था के लिए एसपी सिटी कार्यालय में प्रातः 11 बजे ब्रजेश कुमार सिंह, एडीएम सिटी की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गयी।
Meerut News: मेरठ में 17 जून से मोहर्रम जुलूसों का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। मोहर्रम जुलूस के सिलसिले कार्यक्रमों की सूची मेरठ डीएम डॉक्टर वीके सिंह को सौंपी गई है। मोहर्रम जुलूस की व्यवस्था के लिए एसपी सिटी कार्यालय में प्रातः 11 बजे ब्रजेश कुमार सिंह, एडीएम सिटी की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गयी। जिसमें एसपी सिटी भोंसले विनायक गोपाल एसपी सिटी ने मोहर्रम कमेटी द्वारा मोहर्रम जुलूसों के कार्यक्रमों में सुचारू व्यवस्था बनाये रखने पर विचार विमर्श करते हुए कहा कि मोहर्रम कार्यक्रमों पर शासन द्वारा जारी गाईडलाईन का पूर्णतया पालन किया जाये।
निर्धारित नाप के अनुसार अलम और ताजिये निकाले
निर्धारित नाप के अनुसार ही परम्परागत अलम-ए-मुबारक व ताज़िये निकाले जाये। उन्होंने कहा कि हज़रत इमाम हुसैन व उनके साथियों की सत्य व मानवता को बचाने के लिए दी गयी शहादत की याद में मनाये जाने मोहर्रम पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखना प्रशासन के साथ अवाम की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने आगाह किया कि यदि मोहर्रम के दौरान कोई अराजक तत्व कानून व्यवस्था बिगाड़ने, शान्ति भंग करने का प्रयास करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जायेगा। उन्होंने उपस्थित सम्बन्धित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र में निकलने वाले जुलूसों के रूट तथा व्यवस्था का जायजा लेकर समस्याओं से उन्हें अवगत करायें। जिससे कि जिला स्तरीय होने वाली बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा उनका समाधान कराया जा सके।
मोहर्रम शान्ति समिति की बैठक
मोहर्रम शान्ति समिति की बैठक में मोहर्रम कमेटी के संयोजक अलहाज सैयद शाह अब्बास सफवी, नायब शहर काजी जैनुल राशिदीन, मीडिया प्रभारी अली हैदर रिज़वी, हाजी शमशाद अली, नियाज हुसैन गुड्डू, तालिब अली जै़दी, मासूम असगर, तनजीर अंसार, शकील जै़दी, सज्जाद मेंहदी, हैदर अब्बास रिज़वी, हसन मुर्तजा, हैदर अली, शब्बीर हुसैन, मातमी अंजुमनों के प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मोहर्रम के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन को अपने पूर्ण सहयोग का यकीन दिलाया और प्रशासन से भी सहयोग की अपील की गयी। मीडिया प्रभारी अली हैदर रिजवी ने बताया कि मोहर्रम की पहली तारीख 17 जून को होने की सम्भावना है। चांद रात से ही अजादारी मजलिसों का सिलसिला शुरू हो जायेगा।



