टॉप न्यूज़राज्य

इन राज्यों में कोहराम मचाएगी मॉनसून, मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून तमिलनाडु में अति सक्रिय रहा, जबकि पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में मानसून सक्रिय रहा। ओडिशा, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मानसून कमजोर रहा। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, बिहार, झारखंड, विदर्भ, तेलंगाना, रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों आंधी-तूफान का असर रहा।

पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, कोंकण, गोवा, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अधिकांश स्थानों पर तथा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में कई स्थानों पर, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों के साथ ही ओडिशा, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पूर्वी मध्य प्रदेश और मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।

Related Articles

Back to top button