टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

महाराष्ट्र: 48 घंटों में पहुंचेगा मॉनसून, आज भी होगी गर्मी, जानें मौसम और बारिश के हाल

नई दिल्ली. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार महाराष्ट्र (Maharashtra), कर्नाटक (Karnatka), तमिलनाडु (Tamil Nadu) समेत कई क्षेत्रों में जल्दी मानसून पहुँच सकता है। इस बाबत भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आने वाले 48 घंटों के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां बन चुकी हैं। वहीं अब जल्द कि मानसून जून के अंत तक राजधानी दिल्ली में दस्तक दे सकता है। हालांकि, उत्तर पश्चिम, मध्य और इससे सटे पूर्वी भारत को फिलहाल गर्मी से राहत के कोई भी आसार नहीं हैं।

दरअसल मौसम विभाग ने बीते गुरुवार को बताया था कि, मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है और अगले 48 घंटों में इसके महाराष्ट्र पहुंचने की भी संभावना है। इस बाबत मौसम विज्ञानियों ने बताया था कि अगले 48 घंटों में मानसून गोवा और महाराष्ट्र, कर्नाटक आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में पहुँच जाएगा।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज यानी शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से अति भारी बारिश के आसार हैं। वही, बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी आज छिटपुट बारिश हो सकती है।

वहीं IMD के मुताबिक, आने वाले पांच दिनों के दौरान कर्नाटक, केरल और माहे और लक्षद्वीप में हल्की या मध्यम बारिश और आंध्र प्रदेश और यानम और तमिलनाडु, पुडुचेरी और करईकल और तेलंगाना में भी छिटपुट बारिश की संभावनाएं हैं। इसके अलावा जल्द ही कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी बारिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button