टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

पांच राज्यों में 65 प्रतिशत से अधिक कोरोना संक्रमित

नयी दिल्ली (एजेंसी): महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण का प्रकोप बहुत तेजी से फैल रहा है और केवल इन पांच राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16,032 हो गयी है जो देश भर में संक्रमितों की कुल संख्या का 65 प्रतिशत से अधिक है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 24,506 तक पहुंच गयी है तथा इस महामारी के कारण मरने वालों का आंकड़ा 775 हो गया है। वहीं अब तक 5,063 लोगों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

मंत्रालय के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य………………..संक्रमित….ठीक हुए….मौत

अंडमान-निकोबार……27………11………..0

आंध्र प्रदेश…………..955……145……….29

अरुणाचल प्रदेश……..1……..1……………0

असम…………………36……19…………..1

बिहार…………………223…..46………….2

चंडीगढ़………………27…….14………….0

छत्तीसगढ़……………36…….30………….0

दिल्ली………………2514….857……….53

गोवा………………..7…………7…………..0

गुजरात……………2815……265………127

हरियाणा………….272……..156………..3

हिमाचल प्रदेश…..40………..18………….1

जम्मू-कश्मीर……..454……..109…………5

झारखंड……………57……….8…………..3

कर्नाटक…………..474……..152……….18

केरल……………..450……..331……….3

लद्दाख……………..20…………14………..0

मध्य प्रदेश………1852………210……….92

महाराष्ट्र………….6817……..840……..301

मणिपुर…………….2………….2………….0

मेघालय…………..12………..0…………..1

मिजोरम…………..1…………0…………..0

ओडिशा…………..94………..33………..1

पुड्डुचेरी……………7…………..3………….0

पंजाब…………….298……….67………..17

राजस्थान……….2034………230……….27

तमिलनाडु………1755………866………22

तेलंगाना………….984……….253………26

त्रिपुरा………………2………….1…………..0

उत्तराखंड…………48………..25…………0

उत्तर प्रदेश………1621……..247……….25

पश्चिम बंगाल…..571……….103………..18

कुल संख्या……..24,506…..5,063……..775

Related Articles

Back to top button