अन्तर्राष्ट्रीय

मोरक्को की नौसेना ने भूमध्य सागर में 231 अफ्रीकी प्रवासियों को बचाया

रबात : मोरक्को की नौसेना के तट रक्षक बलों ने भूमध्य सागर में असुरक्षित तरीके से यूरोप पहुंचने का प्रयास कर रहे अफ्रीका के 231 प्रवासियों को बचा लिया है। आधिकारिक समाचार एजेंसी एमएपी ने गुरूवार को सेना के हवाले से कहा कि भूमध्य सागर में गश्त कर रहे मोरक्को की नौसेना के तटरक्षक बल ने मंगलवार से गुरुवार के बीच नावों और कश्तियों के जरिए असुरक्षित तरीके से यूरोप पहुंचने का प्रयास कर रहे 231 प्रवासियों को बचा लिया है।

एजेंसी ने बताया कि सभी प्रवासियों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद स्थानीय अधिकारियों को सौंप दिया गया है। मोरक्को अफ्रीकी प्रवासियों के लिए यूरोप जाने का केंद्र बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button