उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

SMS और एचसीएल-गुवी के बीच एमओयू

छात्रों को उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण और बेहतर प्लेसमेंट का अवसर

लखनऊ : स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (एसएमएस) ने एचसीएल-गुवी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य छात्रों को उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण और बेहतर प्लेसमेंट अवसर प्रदान करना है। यह समझौता डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, क्लाउड कंप्यूटिंग और बिजनेस एनालिटिक्स जैसे उभरते तकनीकी क्षेत्रों पर केंद्रित होगा। छात्रों को हँड्स-ऑन लर्निंग, लाइव प्रोजेक्ट्स और इंटर्नशिप के अवसर मिलेंगे।

एसएमएस के सचिव शरद सिंह ने कहा कि यह साझेदारी छात्रों की तकनीकी दक्षताओं को बढ़ाएगी। निदेशक आशीष भटनागर ने इसे उद्योग-शैक्षणिक सहयोग में महत्वपूर्ण कदम बताया। विनोद श्रीनिवासन ने छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने की पहल की सराहना का। कार्यक्रम के दौरान एस. एम. एस. के डॉ. भरत राज सिंह, महानिदेशक ( तकनीकी), डॉ. जगदीश सिंह, निदेशक (प्रशासन), डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सह-निदेशक तथा सुरेंद्र श्रीवास्तव, मुख्यमहा प्रबंधक आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button