स्पोर्ट्स

4जी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स में मप्र के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक

भोपाल : 4जी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 का आयोजन असम, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, नागालैण्ड एवं त्रिपुरा में 17 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स में शुक्रवार को मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने तीन पदक अर्जित किये हैं।

आर्चरीः मप्र राज्य आर्चरी अकादमी के खिलाड़ी चिराग विद्यार्थी ने शुक्रवार को 50मी. कम्पाउण्ड इवेन्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 142 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, सावित्री बाई फूले यूनिवर्सिटी पुणे के आदित्य ने रजत और चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली के हरप्रीत सिंह मान ने कांस्य पदक अर्जित किया। चिराग जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

कुश्तीः मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी के कुश्ती खिलाड़ी उदित पटेल ने 60 कि.ग्रा. ग्रीको रोमन इवेन्ट में खेल प्रदर्शन का अच्छा प्रदर्शन कर रजत पदक अर्जित किया। जी.के.यू. के मोहित नरवाल ने स्वर्ण और एन.आई.आई.एल.एम.यू. के कपिल दलाल ने कांस्य पदक अर्जित किया।

वहीं, इन्दौर के श्रवण कौशिक ने 57 कि.ग्रा. ग्रीको रोमन इवेंट में रजत पदक अर्जित किया। एस.यू. के अमोल बहादुर बोंगर्दे ने स्वर्ण और सी.बी.एल.यू. के सतीश ने कांस्य पदक अर्जित किया। उदित मध्यांचल प्रोफशनल विश्वविद्यालय भोपाल और श्रवण देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय इन्दौर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों पर खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता ने बधाई दी है।

4जी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में शनिवार को मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों के शूटिंग, बैडमिंटन, कुश्ती के मुकाबले होंगे। इनमें तीरंदाजी (रिकर्व 70 मी. मिक्स में चिराग विद्यार्थी और कृतिका बिजपुरिया फाइनल में भाग लेंगे और पुरुष और महिला हॉकी की टीमें सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगी।

Related Articles

Back to top button