राष्ट्रीय

Twitter पर मुर्मू के फेक अकाउंट ने इंटरनेट यूजर्स को किया हैरान

नई दिल्ली : द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव जीत गई है। वह देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। यूजर्स उन्हें टैग करके लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। जबकि उनका ट्विटर पर कोई अकाउंट नहीं है। पिछले कुछ दिनों में ट्विटर पर उनसे जुड़े फर्जी अकाउंट की बाढ़ आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब ट्वीट किया, तो उसमें द्रौपदी मुर्मू के ट्विटर हैंडल को जिक्र नहीं है। ऐसे में ट्विटर पर मुर्मू के फेक अकाउंट ने इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर दिया है।

फर्जी अकाउंट से पीएम को दिया जवाब

द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया था। ऐलान के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर उन्हें नामांकित होने के लिए बधाई दी थी। पीएम मोदी के ट्वीट के बाद एक ट्विटर अकाउंट द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें जवाब देते हुए धन्यवाद दिया। अब ये अकाउंट मौजूद नहीं है।

Related Articles

Back to top button