Business News - व्यापार

व्यापारियों ने राजनैतिक दलों को दिखाया ठेंगा, बाजार हुआ गुलजार

व्यापारियों ने राजनैतिक दलों को दिखाया ठेंगा, बाजार हुआ गुलजार
व्यापारियों ने राजनैतिक दलों को दिखाया ठेंगा, बाजार हुआ गुलजार

हमीरपुर: भारत बंद को लेकर यहां हमीरपुर में मंगलवार को दोपहर कांग्रेस और बसपा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया जिसे पुलिस ने रोक लिया। एक दर्जन से अधिक कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राजनैतिक दलों के भारत बंद के आह्वान को व्यापारियों ने ठेंगा दिखाया है। वहीं हजारों किसान अपने खेतों में काम करता देखा गया।

आज दोपहर होते ही कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नीलम निषाद के नेतृत्व में पूर्व विधायक जगदीश नारायण शर्मा, बाल जी पाण्डेय, सोनी देवी श्रीवास, कमला देवी, सुनीता सोनकर, प्रीती देवी, संतोष निषाद, करन अनुरागी, ओमप्रकाश निषाद, स्वतंत्र सिंह, सुनील सोनकर, दिग्विजय सिंह, व कांग्रेस के जिला महासचिव महेश सिंह राणा सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने भारत बंद को लेकर सड़क पर आये और कलेक्ट्रेट के गोल चबूतरे पर एकत्र होकर किसानों के समर्थन में नारेबाजी की। पार्टी की जिलाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार ने तीन किसान बिल ऐसे पारित किये है जिसमें केवल किसानों का अहित है।

इस बिल को लेकर देश भर का किसान सड़कों पर आन्दोलन करने को मजबूर है। लेकिन भाजपा किसानों की बात सुनने को तैयार नही है। पुलिस किसानों को प्रताड़ित कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सदर को एक ज्ञापन देकर किसान बिलों का विरोध किया है। बसपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया है।

यह भी पढ़े: सरकार के पास गन्ना किसानों के लिए पैसा नहीं : प्रियंका गांधी 

उधर, मौदहा कस्बे में भारत बंद के लिये सड़क पर उतरे कांग्रेस अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशाराम, प्रदेश महासचिव सलीम अहमद, जिला मुख्य संगठक कांग्रेस सेवा दल हाजी शमसुद्दीन, सफकत उल्ला, मो.जाकिर, मो.सहजादा, रामेश्वर, दुर्गा देवी अनुरागी, श्रीमती पत्नी पप्पू निषाद, पुसिया, जयदेवी, मैकी सहित 15 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सुमेरपुर कस्बा सहित पूरे जिले में भारत बंद पूरी तरह से फ्लाप रहा। हर जगह दुकानें खुली रही।

व्यापारियों ने व्यापारिक दुकानें खोलकर राजनैतिक दलों के भारत बंद आन्दोलन के आवाहन को यहां ठेंगा दिखाया है। सुमेरपुर में गल्ला मंडी का गेट जरूर बंद देखा गया है। लेकिन कोई भी किसान और गल्ला व्यापारी सड़क पर नहीं नजर आया। बाजार में आम दिनों की तरह चहल-पहल बनी हुयी है। पुलिस के जवान लगातार भ्रमण कर रहे हैं।

मौदहा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के 14 लोग प्रदर्शन करने के लिये सड़क पर आये थे तभी सभी को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल है और आम दिनों की तरह बाजार खुला है।

विपक्षियों के भारत बंद का आवाहन हवा में उड़ा

जनपद में हजारों किसानों ने खेतों में डेरा डालकर खेतीबाड़ी में जुटे है। खड़ेहीलोधन गांव के चन्द्रपाल लोधी ने बताया कि भारत बंद से किसानों का कोई लेना देना नही है। सरकार किसानों के हितों को लेकर ही आगे बढ़ रही है लेकिन विपक्ष सरकार के खिलाफ एकजुट होकर किसानों को ही भ्रमित कर रहा है। जिसे बुन्देलखंड का किसान समझ चुका है। इसीलिये आम दिनों की तरह यहां किसान खेतों में काम कर रहे है।

इकबाल हुसैन, सुरेश, रामनारायण, विनोद यादव समेत तमाम किसानों ने बताया कि इस समय फसल की बुआई चल रही है। किसान अपने खेत ऐसे में छोड़ नहीं सकता है। विपक्ष के लोग भारत बंद को लेकर सिर्फ नौटंकी कर रहे है। कई दुकानदारों ने कहा कि कोरोना काल में लाकडाउन में पूरा देश बहुत दिनों तक बंद रहा है अब दुकानदार एक भी दिन बंदी नहीं बर्दाश्त कर सकता है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button