उत्तराखंडराज्य

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने सीएम पुष्कर धामी को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सौंपा ज्ञापन

चमोली : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद इकाई चमोली ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के गोपेश्वर पहुंचने पर उन्हें पुरानी पेंशन बहाली संबंधी ज्ञापन सौंपा । मोर्चा के जिलाध्यक्ष पूरण फरस्वान ने कहा कि लगातार सरकार को मोर्चे के द्वारा पुरानी पेंशन बहाल करने संबंधी ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। हाल ही में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चा उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मिल चुका है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु सकारात्मक आश्वासन मिला था। अब सरकार को यथाशीघ्र कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए।

जिला उपाध्यक्ष धनंजय लिंगवाल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली कि उम्मीद युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को है। उम्मीद है वह जल्द ही पुरानी पेंशन बहाल करेंगे। मौके पर मौजूद जिला संगठन सचिव सोनू कुमार चंदेल ने कहा कि नेताओं को पुरानी पेंशन मिल रही है जबकि वर्षों की सेवा के पश्चात कर्मचारी का भविष्य सुरक्षित नही है अतः सरकार पुरानी पेंशन बहाल कर कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करें। जिला महासचिव सतीश कुमार ने कहा जब तक पुरानी पेंशन बहाल नही होती तब तक राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चे का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने में पूरन सिंह फरस्वान, डीएस नेगी, सतीश कुमार, जगत सिंह फरस्वान, सोने कुमार चन्देल, हीर सिंह फरस्वान, गजेन्द्र सिंह फरस्वान,धनंजय सिंह लिंगवाल, ई. शिवम मित्तल, भावना मेहरा, ई. डीएल साह आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button