करिअरराष्ट्रीय

NEET UG 2026 : एमबीबीएस दाखिल की नीट यूजी परीक्षा रद्द, नई तारीख जल्द घोषित होगी

नीट परीक्षा 2026 में पूछे गए कई प्रश्न परीक्षा होने से पहले ही लीक होने की बातें सामने आई थी।

नई दिल्ली। 3 मई 2026 को मेडिकल एमबीबीएस दाखिले के लिए आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा को रद्द कर दिया है। मंगलवार को यह जानकारी दी गई है। परीक्षा आयोजित करने वाले संस्थान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के मुताबिक 3 मई को आयोजित हुई नीट परीक्षा रद्द कर दी है। रद्द परीक्षा फिर से कराने के लिए जल्द ही तारीख घोषित की जाएगी। अभी परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की है। नीट परीक्षा 2026 में पूछे गए कई प्रश्न परीक्षा होने से पहले ही लीक होने की बातें सामने आई थी।

पूरे मामले की जांच सीबीआई को
इस पूरे मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी परीक्षा से जुड़े दस्तावेज एवं अन्य जानकारियां सीबीआई के सामने प्रस्तुत की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यह बड़ा फैसला लेते हुए 3 मई 2026 को आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा को रद्द करने और परीक्षा दोबारा आयोजित करने की घोषणा की है। यह परीक्षा 3 मई रविवार को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में इस वर्ष लगभग 23 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। एजेंसी ने कहा कि यह निर्णय भारत सरकार की मंजूरी के बाद लिया गया है। एजेंसी के अनुसार, 8 मई 2026 को परीक्षा से जुड़े मामलों को स्वतंत्र जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेजा गया था।

मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया बरकरार रखना उचित नहीं
केंद्रीय एजेंसियों के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का कहना है कि केंद्रीय एजेंसियों व कानून प्रवर्तन संस्थाओं से प्राप्त जांच रिपोर्टों तथा तथ्यों की समीक्षा की गई है। रिपोर्ट व सूचनाओं और निष्कर्षों के आधार पर यह पाया कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को बरकरार रखना उचित नहीं होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया कि इन हालात को देखते हुए नीट परीक्षा 2026 दोबारा करवाना अनिवार्य हो गया है। राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए परीक्षा रद्द की है। अब विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए यह परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का कहना है कि दोबारा आयोजित की जाने वाली नीट परीक्षा की नई तिथियां और नए प्रवेश पत्र जारी करने का कार्यक्रम जल्द ही आधिकारिक माध्यमों से घोषित किया जाएगा। भारत सरकार ने पूरे मामले की व्यापक जांच के लिए इस प्रकरण को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीई) को सौंपने का निर्णय लिया है।

Related Articles

Back to top button