दिल्लीब्रेकिंगमनोरंजन

अनुष्का और विराट के घर आने वाला है नया मेहमान, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

नई दिल्ली। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के घर जल्द ही एक नया मेहमान आने वाला है। अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट है और जनवरी में मां बनने वाली हैं। यह जानकारी अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर दी। अनुष्का शर्मा ने अपने बेबी बम्प की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।


अनुष्का ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने पति विराट कोहली के साथ दिखाई दे रही है। अनुष्का ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही है तो वहीं विराट व्हाइट टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर कर अनुष्का ने लिखा-‘और तब, हम तीन होंगे! जनवरी 2021 आ रहा है।

अनुष्का शर्मा की इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे और अक्सर कई मौकों पर साथ भी नजर आते थे। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली।

इनकी शादी काफी चर्चा में भी रही। विरुष्का के नाम से मशहूर ये जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने हाल ही में बतौर प्रोड्यूसर डिजिटल डेब्यू किया है। अनुष्का इन दिनों अपना सारा समय विराट के साथ घर पर ही बिता रही हैं।

Related Articles

Back to top button