स्पोर्ट्स

ऑरेंज कैप की रेस में नया ट्विस्ट, दो बल्लेबाजों के 500 से अधिक रन, वैभव सूर्यवंशी बाहर

ऑरेंज कैप की रेस अब दिलचस्प हो चली है। अब तक केवल दो ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने इस सीजन 500 से अधिक रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। इसमें साई सुदर्शन का भी नाम अचानक से जुड़ गया है, जो पिछले कुछ मैचों से अच्छा खेल दिखा रहे हैं। इस बीच राजस्थान रॉयल्स के ​लिए खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी इस दौड़ से बाहर होते हुए दिख रहे है। वे अब टॉप 5 में नजर नहीं आ रहे हैं।

हेनरिक क्लासेन ने पूरे किए 500 रन, उन्हीं के सिर पर है ऑरेंज कैप
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के सिर पर अभी भी ऑरेंज कैप सजी हुई है। उन्होंने अब तक 12 मैच खेलकर 508 रन बना लिए हैं। क्लासेन ने 38 चौके और 23 छक्के ठोके हैं। इस बीच साई सुदर्शन 500 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 12 मैच खेलकर 501 रन पूरे कर लिए हैं। उनके नाम 49 चौके और 22 छक्के हैं। साई सुदर्शन ने पिछले कुछ मैचों में कमाल का खेल दिखाया है, इसी का नतीजा है कि उनकी टीम भी अब अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है।

​अभिषेक शर्मा तीसरे और केएल राहुल नंबर चार पर
अभिषेक शर्मा अब तीसरे नंबर पर चले गए हैं। उन्होंने 12 मैच खेलकर 481 रन बना लिए हैं। वे बीच में टॉप पर पहुंच गए थे, लेकिन अब उनका बल्ला नहीं चल रहा है, इसलिए उन्हें तीसरे नंबर पर जाना पड़ा है। केएल राहुल की बात की जाए तो उन्होंने 12 मैच खेलकर 477 रन बना लिए हैं। वे नंबर चार पर हैं। शुभमन गिल ने 11 मैचों में 467 रन बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है। वे अब नंबर 5 पर हैं।

वैभव सूर्यवंशी टॉप 5 से हो गए हैं बाहर
इस बीच वैभव सूर्यवंशी अब टॉप 5 से बाहर हो चुके हैं। उन्होंने 11 मैच खेलकर 440 रन ही बनाए हैं। हालांकि एक बड़ी पारी उन्हें फिर से ऑरेंज कैप की रेस में वापस ले जाएगी, लेकिन उन्हें रन बनाने होंगे। वैसे भी राजस्थान रॉयल्स को उनकी जरूरत है। अब वैभव जब भी खेलने के लिए उतरेंगे तो सभी की नजर उन पर रहेगी कि वे कैसी ​बैटिंग करते हैं। आज आसीबी और केकेआर के बीच मैच है। इसमें अगर किसी ने प्रत्याशित पारी खेली तो उसका नाम भी इस लिस्ट में आ सकता है।

Related Articles

Back to top button