अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

चावल के खेत में काम कर रहें 110 किसानों की हत्या, कई किसान घायल

नाइजीरिया में बोको हरम का नरसंहार, 110 किसानों की हत्या

अबुजा: नाइजीरिया में जिहादी समूह बोको हरम के किए गए नरसंहार में 110 किसानों की हत्या कर दी गई। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक (यूएन ह्यूमैनटेरियन को-आर्डीनेटर) की ओर से यह जानकारी दी गई है।

नाइजीरिया के उत्तर पूर्व के बोर्नो राज्य के जाबरमानी राज्य में शनिवार सुबह यह हमला किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह बहुत क्रूर हमले थे। इन मजदूरों को पहले बांधा गया और फिर उनके गले काट दिए गए।

यह भी पढ़े: उदयपुर की पहली महिला सभापति और पूर्व मंत्री किरण माहेश्वरी का हुआ निधन 

संयुक्त राष्ट्र के एडवर्ड कल्लन ने बयान जारी कर कहा है कि इस घटना में 110 लोगों की बेहरमी से हत्‍या कर दी गई है। इस हमले में कई बुरी तरह से घायल भी हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि यह दर्दनाक घटना बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरीके पास हुई। इन लोगों ने चावल के खेत में काम कर रहे किसानों को अपना शिकार बनाया। इन लोगों में कई किसान ऐसे हैं जो सोकोतो राज्य से काम की तलाश में आते हैं।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मद बुहारी ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा है कि वह आतंकवादियों के बोर्नो राज्य में मेहनतकश किसानों की हत्या किए जाने की निंदा करते हैं।

इन हत्याओं से पूरा देश दुखी है। उनकी संवेदनाएं दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर मृत किसानों की आत्मा को शांति दें। उन्होंने यह भी कहा कि इन हत्याओं से पूरा देश आहत हुआ है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button