राज्यराष्ट्रीय

नोएडा पुलिस का बयान- चूहे को मारने को लेकर नहीं हुई कोई गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पर कोरी ‘अफवाह’

नई दिल्ली/नोएडा. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से मिली एक रोचक खबर के अनुसार, यहां के नोएडा सेक्टर-63 में एक शख्स को चूहा मारने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने इस खबर को अब झूठा बताया है। हालांकि नोएडा पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर झूठ फैलाया जा रहा है। मामले पर नोएडा पुलिस ने ट्विटर पर पोस्ट कर बताया कि आरोपी बिरयानी की दुकान चलाता है। दुकान में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद शांतिभंग के आरोप में शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि दुकान में हुए विवाद के बाद आरोपी को समझाया गया था, लेकिन वह नहीं माना। आखिर में पुलिस को उसे गिरफ्तार ही करना पड़ा। इस घटना को चूहे के मारने से लेकर नहीं जोड़ना चाहिए।

दरअसल सोशल मीडिया में हुए वायरल वीडियो में उक्त शख्स अपनी बाइक के पहिए के नीचे चूहे को कुचलता हुआ साफ़ दिख रहा है। यह वीडियो मामूरा गांव में खान बिरयानी विक्रेता की दुकान के सामने का बताया जाता है। वो शख्स कई बार चूहे पर मोटरसाइकिल चढ़ाकर उसे जान-बूझकर रौंदता है और उसकी मौत सुनिश्चित करने के बाद वहां से चला जाता है।

मामले पर पुलिस ने बताया कि शख्स को चूहा मारने के आरोप में गिरफ्तार नही किया गया है, बल्कि शांतिभंग के आरोप में उसे जेल में डाला गया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

Related Articles

Back to top button