State News- राज्य

झारखंड के 19 जिलों में कोरोना नहीं, पूरे राज्य में सिर्फ सात नए मरीज

रांची: झारखंड में 19 जिले कोरोना शून्य मिले हैं। गुरुवार सुबह तक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इस दौरान कोरोना से नौ लोग स्वस्थ हुए है, जबकि सिर्फ सात नए केस मिले हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सात नए मरीजों में रांची और बोकारो से दो-दो मरीज शामिल हैं। धनबाद, जामताड़ा और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से एक-एक नए मरीज की पहचान हुई है।

राज्य में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख, 48 हजार, 146 है। इनमें से तीन लाख, 42 हजार, 950 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, राज्य में पांच हजार, 133 लोगों की कोरोना ने जान ले ली। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अब तक कुल एक करोड, 44 लाख, 19 हजार, 480 सैंपल की जांच की गयी है। फिलहाल, राज्य में कोरोना के 63 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से अकेले राजधानी रांची में 27 मरीज हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.50 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button