अपराधदिल्ली

विवेक विहार अग्निकांड में 9 लोगों की मौत पर अब बिल्डर पर भी होगा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने MCD से मांगी जानकारी

पूर्वी दिल्ली। विवेक विहार में हुए अग्निकांड मामले में पुलिस की जांच जारी है। अब इस मामले में बिल्डर की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस ने एमसीडी को पत्र लिखकर संबंधित इमारत के बिल्डर और निर्माण से जुड़ी पूरी जानकारी मांगी है। यह हादसा बीते दिनों तड़के एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में हुआ था, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट या एसी ब्लास्ट मानी जा रही है।

इमारत में मिली हैं सुरक्षा खामियां
आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई, जिससे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। जांच में यह भी सामने आया है कि इमारत में कई सुरक्षा खामियां थीं। भवन के पास कम्प्लीशन सर्टिफिकेट नहीं था या नहीं इसकी जांच जारी है। इसके अलावा निकास के रास्ते भी ठीक नहीं थे, जिससे बचाव कार्य प्रभावित हुआ। उधर, जांच एजेंसियां ये भी देख रही हैं कि बीएसईएस से जितना लोड पास था उतना ही चल रहा था या बिल्डिंग ओवरलोड थी।

पुलिस का कहना है कि एमसीडी से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि निर्माण में लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाया गया तो बिल्डर के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button