जीवनशैलीस्वास्थ्य

अब बुढ़ापे में भी आप दौड़ लगाएंगे , रखे इन टिप्स से अपनी हड्डियों का ध्यान

नई दिल्ली : आपके पूरे शरीर में 26 हड्डियां होती हैं, ये तो सभी को मालूम लेकिन क्या आप इस बात को जानते हैं कि अगर अपने शरीर की बोनेस का ख्याल नहीं रखा जाए तो हजारों तरीकों की बामारियां बिकसित होने लगती है। इनमें ज्यादातर बीमारिया मिटामिन डी की कमी की वजह से होती है, क्योंकि आपके शरीर की हड्डियां कैल्सियम की बनी होती हैं, अगर उनमें कमी आने लगती है को हड्डियां भी कमजोर होने लग जाती हैं।

बचपन और किशोरावस्था के दौरान मजबूत और हेल्दी बोन्स का होना काफी जरूरी है। हड्डियों का स्वास्थ्य क्यों है इतना ज्यादा जरूरी? बचपन से लेकर बड़े होने तक आपकी हड्डियों में कई तरह के बदलाव आते हैं। नई हड्डियाँ विकसित होती हैं, पुरानी बोन्स टूटती हैं। युवा होने पर शरीर पुरानी हड्डी को तोड़कर नई हड्डियों का विकास करता है। हड्डी का द्रव्यमान बढ़ता है।

आपकी डइट में में कैल्शियम की कितनी मात्रा है, ये काफी जरूरी सवाल है, क्योंकि कम कैल्शियम वाले आहार से हड्डियों की डेन्सिटी कम होने लगती है वो खोखली होने वग जाती है। हड्डियों का जल्दी नुकसान होता है और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ता जाता है। हड्डियों की कमजोरी से शारीरिक गतिविधियां धीमी हो जाती हैं।

जो लोग शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं होते हैं उनको ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा ज्यादा होता है। तंबाकू और शराब का सेवन- शोध के अनुसार, स्मोकिंग और तंबाकू के सेवन से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इससे ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को बढ़ता है। मेयो क्लिनिक हेल्थ सिस्टम में आर्थोपेडिक सर्जन एमडी टीना ड्रेगर के अनुसार, “हम 30 साल की उम्र तक हड्डियों का निर्माण जारी रखते हैं।” “30 साल की उम्र के बाद, हम पुनर्निर्माण की तुलना में अधिक हड्डी तोड़ते हैं।”

Healthy Bones हड्डी के नुकसान से निपटने के लिए 5 टिप्स

  1. कैल्शियम इनटेक बेलेंस लेना जरूरी कैल्सियम की 50 साल की आयु तक की महिलाओं और 70 वर्ष की आयु तक के पुरुषों को प्रतिदिन 1,000 मिलीग्राम की जरूरत होती है। 50 साल से अधिक की महिलाओं और 70 से अधिक पुरुषों को रोजाना 1,200 मिलीग्राम कैल्सियम लेना चाहिए।
  2. विटामिन डी प्रतिदिन 600 से 800 अंतर्राष्ट्रीय इकाइयों (IU) का लक्ष्य रखें
  3. व्यायाम करें हैवी वेट एक्सरसाइज और रजिसटेंस एक्सरसाइज धीमी गति से हड्डियों के नुकसान में मदद करते हैं।
  4. नो स्मोकिंग धूम्रपान से हड्डियों के नुकसान पहुंचता है।
  5. कम मात्रा में शराब पिएं 65 से अधिक महिलाओं या पुरुषों को चाहिए की वो अपने शराब पीने के इनटेक को कम करें। दो ड्रिंक से ज्यादा हड्डियों के नुकसान को तेज कर सकता है।

Related Articles

Back to top button