टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल ने बनाया खास डूडल, कुछ इस अंदाज में दिया महिलाओं को सम्मान

नई दिल्ली, आज यानी 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2022) मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी लोग इस दिन बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। वहीं, इस खास मौके पर गूगल (Google) ने भी स्पेशल डूडल (Doodle) बनाकर दुनियाभर की महिलाओं को प्यार और सम्मान जताया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए यह दिन मनाया जाता है। महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार को दर्शाते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

गूगल (Google) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2022) के मौके पर एक क्रिएटिव डूडल (Doodle) बनाया है। यह डूडल महिलाओं के धैर्य, त्याग के साथ उनके भीतर के आत्मविश्वास को भी दर्शा रहा है। गूगल के होमपेज पर एनिमेटेड स्लाइड शो के साथ एक आकर्षक डूडल नजर आ रहा है। इस डूडल में विभिन्न संस्कृतियों के साथ महिलाओं के जिंदगी की झलकियां दिखाई गई है। कैसी एक महिला घर के कामकाज के साथ बाहर की दुनिया में भी अपना नाम बना रही है। आज भी हर क्षेत्र में महिलाओं के सामने कई बड़ी चुनौतियां ही रही हैं, जिसका वे बेहतरीन तरीके से मुकाबला कर रही हैं।

यूनाइटेड नेशन्स ने 8 मार्च 1975 को महिला दिवस मनाने की शुरुआत की थी। लेकिन, उससे पहले ही साल 1909 में ही इस दिन को मनाने की अनुमति मिल चुकी थी। दरअसल साल 1909 में अमेरिका में पहली बार 28 फरवरी को महिला दिवस मनाया गया था। सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने न्यूयॉर्क में साल 1908 में गारमेंट वर्कर्स की हड़ताल को सम्मान देने के लिए यह दिन चुना था।

वहीं, रूसी महिलाओं ने पहली बार 28 फरवरी को महिला दिवस मनाते हुए पहले विश्व युद्ध का विरोध किया था। दरअसल 1917 में रुसी महिलाओं ने ब्रेड एंड पीस की मांग को लेकर हड़ताल की। हड़ताल फरवरी के आखिरी रविवार को शुरू हुई। यह एक ऐतिहासिक हड़ताल थी।

Related Articles

Back to top button