उत्तराखंडटॉप न्यूज़राज्य

राहुल के उत्तराखंड दौरे पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- मनमोहन रकार का कार्यकाल गोल्डेन पीरियड था तो जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर क्यों कर दिया

देहरादून: राहुल गांधी के उत्तराखंड दौर में दिये वादों और दावों पर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि यदि मनमोहन की सरकार का कार्यकाल गोल्डेन पीरियड था तो जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर क्यों कर दिया। वह भी दो-दो बार। पार्टी की तरफ से प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें घोषणापत्र को पहले अपने राज्यों में लागू करवाना चाहिए।

सुरेश जोशी ने राहुल गांधी के आज के दौरे को उत्तराखंड की जनता को भरमाने वाला बताया। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि एक तरफ हिन्दू और हिन्दुत्व पर सवाल खड़ा करने वाले राहुल मां गंगा में डुबकी लगाकर सुविधावादी हिन्दू बनने की कोशिश करते हैं दूसरी तरफ उनके ही नेता बंद कमरे में मुस्लिम यूनिवर्सिटी का वादा करते हैं। राहुल तो कांग्रेस के सर्वेसर्वा हैं वह क्यों नहीं अपनी राज्य सरकारों में सिलेन्डर के दाम 500 रुपये, 5 लाख रोजगार देने और अन्य तमाम वादे पूरा करवा देते हैं।

उन्होंने पीएम मोदी को राजा बताने वाले राहुल के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि राजशाही तो यूपीए सरकार में थी। जब तत्कालीन प्रधानमंत्री भी दस जनपथ के सामने खड़े रहते थे। राजा और राजकुमार तो कांग्रेस में पैदा होते हैं। जहां गांधी उपनाम राष्ट्रीय अध्यक्ष होने की गारंटी होता है। मनमोहन सिंह का कार्यकाल स्वर्णिम सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस के नेताओं के लिए था। जिसकी रेटिंग 2014 के चुनावों में भारत की महान जनता दे चुकी है। सुरेश जोशी ने राहुल गांधी के आज के दौरे को उत्तराखंड की जनता को भरमाने वाला बताया।

Related Articles

Back to top button