ज्ञान भंडार

दिवाली के मौके पर इस शुभ मुहूर्त में करें मां लक्ष्मी की पूजा, पूरी होंगी मनोकामनाएं

नई दिल्ली: दिवाली पर इस बार पूजा के लिए 5.27 बजे से रात 10.30 बजे तक लगातार बहुत शुभ मुहूर्त है। इस वर्ष दिवाली का पावन त्योहार 12 नवंबर दिन रविवार को मनाया जा रहा है। गोवर्धन पूजा सोमवार 13 नवंबर को मनाई जाएगी। भाई दूज मंगलवार 14 नवंबर को मनाई जाएगी। यह धार्मिक त्योहार आमतौर पर 5 दिनों तक चलता है, जो धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज पर खत्म होता है।

दिवाली के त्यौहार का शुभ मुहूर्त
अमावस तिथि प्रारंभ – दोपहर 2.44 बजे (12 नवंबर 2023)
अमावस तिथि समाप्त – दोपहर 2.56 बजे (13 नवंबर 2023)

दिवाली- 12 नवंबर, 2023 (रविवार)
प्रदोष काल मुहूर्त – शाम 5.29 बजे से रात 8.08 बजे तक

भयानक सड़क हादसा, थार के नीचे फंसे बाइक सवार
भयानक सड़क हादसा, थार के नीचे फंसे बाइक सवार

लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
शाम 5.39 बजे से शाम 7.35 बजे तक

दिवाली के मौके पर इस शुभ समय पर पूजा करना बहुत शुभ होता है। इस समय भगवान गणेश, लक्ष्मी जी (मां सरस्वती) का पूजा करने और बही खाता पूजन दीपक जलाने का बहुत ही शुभ मुहूर्त होता है। पंडित जोशी के अनुसार दिवाली की पूजा हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button