टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

फिर एक बार पार्टी अध्यक्ष बनेंगे राहुल गांधी! महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों ने पारित किया प्रस्ताव

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से पहले पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा, यह करीब करीब अब साफ होते दिख रहा है। सात राज्यों की कांग्रेस इकाई ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग की है। सभी राज्यों ने राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव को पास कर दिया है। उल्लेखनीय है कि, आगामी 24 सितंबर से कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव शुरू होने वाला है। इससे पहले, यह खबर साफ होते दिख रही है कि, एक बार फिर राहुल गांधी के हाथों में कांग्रेस पार्टी की कमान होगी।

पता हो कि, साल 2017 में इसी तरह का प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसके बाद राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि, लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को शिकस्त मिलने के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र समेत सात राज्यों ने राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव पास किया है।

राजस्थान समेत 7 राज्यों ने पारित किया प्रस्ताव
कुछ दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस के आगामी अध्यक्ष को प्रदेश प्रमुखों और एआईसीसी प्रतिनिधियों को नियुक्त करने के लिए अधिकृत करेंगे। रविवार को कांग्रेस के आगामी अध्यक्ष को प्रदेश प्रमुखों और एआईसीसी प्रतिनिधियों को नियुक्त करने के लिए अधिकृत करने संबंधी प्रस्ताव पारित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सीपीसीसी) ने राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने का भी प्रस्ताव पारित किया। वहीं, इससे पहले शनिवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस तरह के दो प्रस्ताव पारित किए थे।

राहुल गांधी ने कही थी ये बात
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने इस महीने की शुरूआत में कहा था कि, उन्होंने फैसला कर लिया है कि यदि पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए वह आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगे तो वह इसके कारण बता देंगे। पूर्व अध्यक्ष के इस संकेत को इस तौर पर देखा गया है कि वह पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने को इच्छुक नहीं है।

राहुल गांधी ने हाल ही में कन्याकुमारी में हुए प्रेस कोंफ्रेंस में इस संबंध में (कांग्रेस अध्यक्ष) पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा था, ‘मैं अध्यक्ष बनूंगा या नहीं, यह कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने के समय पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा।’ उन्होंने कहा था, ‘तब तक इंतजार करिए और जब वह समय आएगा, आपको पता चल जाएगा।’

24 सितंबर से शुरू होगा चुनाव
उल्लेखनीय है कि, 22 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। जिसके बाद नामांकन प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। वहीं, नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है और जरूरत पड़ने पर चुनाव 17 अक्टूबर को कराया जाएगा। नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button