टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

मुंबई बिल्डिंग हादसा: इलाज के दौरान एक ने तोड़ा दम, कई गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में हुए हादसे में घायल एक व्यक्ति ने रविवार को दम तोड़ दिया। अस्पतला में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही उन्होंने आखिरी सांस ली। इस हादसे में कई लोग घायल हैं। बता दें कि शनिवार को नवी मुंबई इलाके में बड़ा हादसा हो गया था। बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरने से हादसा हो गया। मलबे में कई लोग दब गए। तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लोगों को मलबे से निकालकर बाहर लाया गया। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

स्लैब गिरने से हुआ हादसा
नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त अभिजीत बांगड़ ने कहा कि इमारत की छठी मंजिल का स्लैब जमीन पर गिरने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button