उत्तर प्रदेशब्रेकिंगराज्य

सुल्तानपुर में कच्चा मकान गिरने से एक महिला की मौत, कई घायल

सुल्तानपुर : जिले के लंभुआ क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते शनिवार सुबह एक कच्चा मकान के गिर जाने से महिला की मृत्यु हो गयी तथा पाच अन्य घायल हैं। शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश के चलते सुल्तानपुर में लंभुआ क्षेत्र के तेरयें गांव निवासी खेदूराम का कच्चा मकान सुबह लगभग चार बजे भरभरा कर गिर पड़ा। इस हादसे में मलबे के नीचे खेदूराम उसकी पत्नी सोमवारी (52), पुत्र अनिल, सूरज, अभिषेक तथा पुत्री अंतिमा दबकर घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह मलबे के नीचे से सभी को बाहर निकाला। लेकिन तक तक सोमवारी की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। सभी घायलों को सीएचसी लंभुआ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button