BREAKING NEWSLucknow News लखनऊState News- राज्यTOP NEWSउत्तर प्रदेशफीचर्ड

लोकबंधु अस्पताल में अब भर्ती होंगे सिर्फ कोरोना पॉजिटिव के मरीज


लखनऊ: लखनऊ के लोकबंधु राज नारायण संयुक्त अस्पताल में अब सिर्फ कोरोना मरीजों का ही इलाज होगा। इस अस्पताल को कोविड लेवल टू हॉस्पिटल बना दिया गया है। पॉजिटिव मरीजों को भर्ती करने के आदेश के बाद यहां के मरीजों को सिविल अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है और इमरजेंसी भी बंद कर दी गई है। सात मरीजों को सिविल अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है।

लोकबंधु अस्पताल में बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया गया था। शासन की ओर से अब इस अस्पताल को कोरोना लेवल-टू अस्पताल घोषित कर दिया गया है। ऐसे में यहां सिर्फ पॉजिटिव मरीज भर्ती किए जाएंगे।

लोकबंधु और सिविल को मिलाकर 15 दिन तक डॉक्टरों की ड्यूटी तय

अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी तैयारियां की जा रही हैं। डॉक्टरों की टीम बना ली गई है। पॉजिटिव मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले संसाधन भी मंगाए गए हैं। डॉ. नेगी ने बताया कि लोकबंधु और सिविल को मिलाकर 15 दिन तक डॉक्टरों की ड्यूटी तय कर दी गई है।यहां पहले से क्वारंटीन 18 लोगों को डीवीडी व अन्य स्थानों पर भेजा गया है। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्वारंटीन के लिए नए जगह भी बढ़ाने की तैयारी चल रही है।

हॉटस्पॉट वाले इलाकों में सख्ती के मामले में लखनऊ पुलिस पीछे

गौरतलब है कि लखनऊ में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्‍या में इजाफा होता जा रहा है। हॉटस्पॉट वाले इलाकों में सख्ती के मामले में लखनऊ पुलिस पीछे है और मुरादाबाद पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में सबसे आगे है। हॉटस्पॉट वाले 49 जिलों से सरकार को रोजाना भेजी जा रही रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। इससे पहले कोरोना कंट्रोल को लेकर सबसे असंतोषजनक काम करने वाले 40 जिलों की रिपोर्ट भी सामने आई थी। इसमें भी लखनऊ और नोएडा शामिल थे।

Related Articles

Back to top button