उत्तर प्रदेशजौनपुरदिल्लीराजनीतिराज्य

राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए विपक्ष किसानों को कर रहा गुमराह: मनोज तिवारी

जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार देश के साथ किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुद्दा विहीन विपक्ष हताश और निराश हो चुका है। ऐसे में राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए संपूर्ण विपक्ष किसानों को गुमराह करने में लगा हुआ है।

मांगलिक कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता

भाजपा सांसद मनोज तिवारी जौनपुर में प्रेम का पूरा निवासी कांग्रेस नेता अजय शंकर दुबे के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कटिबद्ध है। किसान बिल भी उसी की एक कड़ी है। इससे किसानों को तो नहीं बिचौलियों को अपनी दुकान बंद होती दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़े:- घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ खुले – Dastak Times 

किसान गुमराह न हों और बहकावे में नहीं आयें। सरकार किसानों के साथ है। सरकार घर-घर शौचालय, आवास, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, किसानों को छह हजार रुपये वार्षिक दे रही है। हताशा व निराशा में डूबा विपक्ष किसानों को गुमराह कर अपनी जमीन को तलाशने का असफल प्रयास कर रहा है।

मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, झारखंड से सांसद निशिकांत दुबे, पंजाब बक्सी के सांसद नीलकांत, सांसद नीरज शेखर, पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र, मछलीशहर सांसद बीपी सरोज, मछलीशहर विधायक जगदीश सोनकर, शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव, संजय राय, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, विधायक रमेश मिश्र, पूर्व सांसद रामचरित्र निषाद, डीएम वाराणसी कौशल राज शर्मा, सीडीओ अनुपम शुक्ल, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा मनीष शुक्ल आदि पहुंचे थे।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button