ज्ञान भंडार

PAKISTAN की सेना ने अचानक BSF की पोस्ट पर किया हमला,

img_20161027110258

PAKISTAN अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। गुरुवार को PAKISTAN की ARMY ने BSF की पोस्ट पर बम फेंके हैं। जिसमें एक BSF जवान शहीद हो गया है।

जम्मृ के आरएसपुरा सेक्टर में गुरुवार को BSF की पोस्ट पर पाकिस्तानी सेना ने अचानक हमला कर दिया। हमले में एक BSF जवान बुरी तरह घायल हो गया। जवान ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। 
वहीं, सीमा पर युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। प्रशासन ने बुधवार सुबह बार्डर एरिया के कई गांवों को खाली करने के आदेश दिए हैं। पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गत देर रात फिर भारतीय सीमा क्षेत्र अार्निया के विभिन्न गांवों को अपना निशाना बनाया।  पाक ने गत रात कस्बा अार्निया के विभिन्न वार्डों व गांव चंगिया, तरेवा, कोटला आदि में मोर्टार शैल दागे।
Image result for पाकिस्तान फायरिंग
 अार्निया में पाकिस्तान ने गोलाबारी इन मोर्टार शैलों से जान का नुक्सान नहीं हुआ, मगर जहां चंद शैल पड़े वहां काफी नुक्सान देखने को मिला। मकान तो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गांव तरेवा में बरयाम सिंह के घर पर पड़े मोर्टार शैल से उसकी गाय व घोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए।
पाकिस्तान द्वारा गत देर रात अॢनया क्षेत्र में की गई गोलीबारी को देखते हुए तहसीलदार अार्निया द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार अगले आदेश तक निजी व सभी सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। अब्दुल्लिया पोस्ट पर 4 राऊंड फायर वहीं पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय चौकियों को भी निशाना बनाते हुए आर.एस. पुरा सैक्टर में भारी गोलीबारी की है, जिसका बी.एस.एफ. ने प्रभावशाली ढंग से जवाब दिया। वहीं प्रशासन ने ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार सुबह बार्डर एरिया के कई गांव खाली करने के आदेश दिए हैं। पाकिस्तान की ओर से आज दोपहर को अब्दुल्लिया पोस्ट पर 4 राऊंड फायर किए गए। वहीं सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ने मवेशियों के साथ सुरक्षित स्थानों पर शरण ले ली है।
 

Related Articles

Back to top button