टॉप न्यूज़स्पोर्ट्स

Paris Paralympics 2024: हरविंदर सिंह ने रचा इतिहास, भारत को आर्चरी में दिलाया पहला गोल्ड, PM मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली: भारत के पैरा तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पेरिस पैरालंपिक में इतिहास कायम किया है। हरविंदर ने पुरुषों के व्यक्ति गत रिकर्व स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। ओलंपिक या पैरालंपिक में यह किसी भी भारतीय तीरंदाज का आर्चरी में पहला गोल्ड मेडल है। भारत ने इस तरह पेरिस में अपने गोल्ड की संख्या चार पर पहुंचा दिया है जबकि उसके कुल पदकों की संख्या 22 हो गई है।

वहीं पीएम मोदी ने भी हरविंदर सिंह को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा, ‘पैरा तीरंदाजी में एक बहुत ही खास स्वर्ण पदक! #पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व ओपन में स्वर्ण पदक जीतने के लिए हरविंदर सिंह को बधाई! उनकी सटीकता, ध्यान और अटूट भावना शानदार है। भारत उनकी उपलब्धि से बहुत खुश है।

अब तक भारत 22 मेडल जीतने में हुआ सफल
आर्चरी में हरविंदर सिंह के गोल्ड मेडल जीतने के साथ भारत का ये पेरिस पैरालंपिक 2024 में 22 मेडल भी है। ये अभी तक का पैरालंपिक के इतिहास में भारत का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। अब तक भारत ने 4 गोल्ड, 8 सिल्वर, 10 ब्रॉन्ज जीते हैं, जिसमें अभी और इजाफा होना तय है। अब तक पैरालंपिक में भारत ने आर्चरी के अलावा शूटिंग, एथलेटिक्स और बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जीता है।

Related Articles

Back to top button