उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिलखनऊ

पार्टी कार्यकर्ता किसानों की भी करें पूरी चिंता: स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कहा कि वैश्विक आपदा के समय भाजपा कार्यकर्ता कोरोना के खिलाफ योद्धा रूप में मानवता की सेवा करें और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन के अनुरूप दो गज की शारीरिक दूरी व लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए सेवा कार्यो में अपना योगदान दें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सोमवार को किसान मोर्चा के पार्टी पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि आजकल किसान क्रय केंद्रों पर अपनी उपज को बेचने हेतु जा रहे है। ऐसे में सरकार द्वारा खोले गए क्रय केंद्रों तक पहुंचने में किसानों को कोई कठिनाई न हो इसके लिए किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से पहल करते हुए संकट के समय मे अन्नदाता किसानों की हर सहायता के लिए उपलब्ध रहना होगा।

किसान मोर्चा के कार्यकर्ता करें किसानों की मदद

उन्होंने कहा क्रय केंद्रों पर अपनी उपज लेकर पहुंचे किसान बिना कठिनाई के अपनी उपज बेच सके इसके लिए भी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को योजनापूर्वक कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी क्रय केंद्र पर किसी भी तरह की कठिनाई हो तो उसके समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए समस्या का समाधान कराएं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस जहां पूरी दुनिया में तबाही मचाने में जुटा है।

केन्द्र और प्रदेश सरकार की सराहना की

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए दिन रात योजनापूर्वक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा वैश्विक आपदा के संकट के समय हम सब पार्टी कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनता है कि कही पर भी कोई गरीब भूखा न रह जाये हर जरूरतमंद को सहायता मिल सके।

Related Articles

Back to top button