राष्ट्रीय

एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-दुबई की फ्लाइट लेट होने से यात्रियों ने किया हंगामा

मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुवार दुबई जाने वाले एयर इंडिया का एक विमान तकनीकी दिक्‍कतों के चलते करीब 13 घंटे लेट हो गया जिससे यात्री कई घंटे फंसे रहे। गुस्साए यात्रियों ने एयर इंडिया के खिलाफ हंगामा कर दिया।

बताया गया कि मुंबई से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कल दोपहर 3 बजे की थी, जबकि कुछ तकनीकी दिक्कतों के आने से यह फ्लाइट आज सुबह 4 बजे उड़ी है। इस फ्लाइट से जाने वाले 176 यात्रियों को 13 घंटों तक एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार करना पड़ा। एयर इंडिया एक्सप्रेस का कहना है कि सभी यात्रियों को हर तरह की सुविधा एयरपोर्ट पर दी गई।

Related Articles

Back to top button