पीबीएलः पुणे सेवन एसेस ने मुंबई राकेट्स को दी करारी शिकस्त
लखनऊ। ट्रंप मैच में रितुपर्णा दास और पुरुष डबल्स में चिराग शेट्टी व हेंद्रा सेतियावान की जीत के सहारे पुणे सेवन एसेस ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के पांचवें सत्र में लखनऊ चरण के पहले मुकाबले में 5-2 से जीत से अपने अभियान की शानदार शुरूआत की। रॉकेट्स की सीजन की लगातार दूसरी हार है जबकि पुणे की यह लीग में उसके पहले ही मैच में जीत है।हालांकि श्रेयांशी ने पहले गेम में कुछ अच्छे ड्राप शाॅट खेले वहीं चुनिन्दा स्मैश के सहारे 15-11 से जीत दर्ज की। पहले गेम में भी हालांकि रितुपर्णा ब्रेक तक आगे थीं। उन्होंने 4-1 की बढ़त लेने के बाद ब्रेक में 8-7 के स्कोर के साथ कदम रखा। ब्रेक के बाद श्रेयांशी ने वापसी की और पहला गेम अपने नाम किया। दूसरे गेम में रितपुर्णा ने आक्रामकता दिखाई और यह गेम 15-9 से जीता।
दूसरे गेम में पुणे की खिलाड़ी ने एकतरफा खेल दिखाया। शुरुआत में स्कोर जरूर 3-3 से बराबरा था लेकिन फिर रितुपर्णा ने दमदार वापसी की। ब्रेक में वह 8-4 के स्कोर के साथ गईं। इस बार उन्होंने ब्रेक के बाद लय नहीं गंवाई और दूसरा गेम जीत मैच को तीसरे गेम में ले गईं। तीसरा गेम भी पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन रितपुर्णा ने 15-9 से जीत कर मैच अपने नाम कर लिया।
दूसरे गेम में इंडो-इंडोनेशियाई जोड़ी ने 4-1 के बाद 12-3 अंक बनाते हुए 15-5 से जीता। ती सरे गेम में भी मामला कुछ हद तक पहले गेम की तरह रहा। स्कोर 4-4 था और फिर ब्रेक में पुणे की खिलाड़ी 8-5 से आगे हो गई थीं। इसके बाद रितुपर्णा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
मुंबई को नहीं मिला ट्रंप मैच में जीत का फायदा
चौथे मुंबई राकेट्स के ट्रंप मैच में पुरुष सिंगल्स में जिसमें मुंबई से ली डांग क्यू ने पुणे के कजूमासा सकाई को 43 मिनट चले मैच में 15-7, 15-13 से हराया जिसके सहारे मुंबई ने स्कोर 4-2 किया। टाई के अंतिम मैच में मिक्स डबल्स में पुणे के क्रिस एडकाक व ग्रेबिएला एडकाॅक की जोड़ी ने मुंबई राकेट्स के किम जी जुंग व पिया जेबियादेह को 15-12, 10-15, 15-6 से मात दी। इस तरह पुणे ने यह मुकाबला 5-2 से जीत लिया।
आज के मैच
पुरुष डबल्सः पुणे सेवन एसेस के चिराग शेट्टी व हेंद्रा सेतियावान ने मुंबई राकेट्स के किम जी जुंग व किम सा रांग को तीन गेम तक चले रोमांचक मैच में 14-15, 15-5, 15-6 से हराया। पुणे को 1-0 से बढ़त मिली।
महिला सिंगल्सः यह मैच पुणे सेवन एसेस का ट्रंप मैच था जिसमें पुणे से पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन रितुपर्णा दास ने मुंबई राकेट्स की श्रेयांशी परदेशी को 11-15, 15-9, 15-9 से हराया। इस जीत से पुणे ने दोहरे अंक जुटाते हुए 3-0 से बढ़त बनाई।
पुरुष सिंगल्सः पुणे सेवन एसेस के लोह कीन यू ने मुंबई राकेट्स के पारूपल्ली कश्यप को 15-7, 15-14 से हराया। इस जीत से पुणे ने मुकाबले में 4-0 से बढ़त बनाई
पुरुष सिंगल्स: यह मुंबई राकेट्स का ट्रंप मैच था जिसमें मुंबई से ली डांग क्यू ने पुणे के कजूमासा सकाई को 15-7, 15-13 से हराया जिसके सहारे मुंबई ने स्कोर 4-2 किया।




