उत्तर प्रदेशजीवनशैलीराज्य

गाजियाबाद में बने कूलिंग स्टेशन में बैठकर गर्मी में लोग हो रहे कूल

बढ़ती गर्मी को देख नगर निगम ने बनवाए कूलिंग स्टेशन।

Ghaziabad News : असहनीय धूप में लोगों के लिए निगम के कूलिंग स्टेशन सहारा बन रहे हैं। गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर बढ़ती गर्मी को देखते हुए गाजियाबाद नगर निगम ने लोगों के लिए संसाधनों को बढ़ाया है। इसके लिए जगह जगह ठंडा जल पीने के लिए अस्थाई प्याऊ, ट्रैफिक सिगनलों पर ग्रीन नेट, नींबू पानी इत्यादि की व्यवस्था गर्मी से बचाव के लिए की गई है। शहर में कूलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जो कि लोगों को गर्म हवाओं से बचा रहे हैं। गाजियाबाद नगर निगम जलकल विभाग द्वारा लगभग 7 स्थानों पर कूलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
सार्वजनिक स्थलों पर बने कूलिंग स्टेशन
महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद द्वारा बताया गया पांच कूलिंग स्टेशन लोगों के लिए सार्वजनिक स्थलों पर बन चुके हैं, कौशांबी बस अड्डा, नया बस अड्डा, नवयुग मार्केट, किराना मंडी के सार्वजनिक स्थल पर कूलिंग स्टेशन लोगों के विश्राम हेतु बनाए गए हैं। आवश्यकता को देखते हुए विजयनगर क्षेत्र में भी स्थान का चयन करते हुए कूलिंग स्टेशन बनाने की तैयारी चल रही है।
असहनीय गर्मी के ताप में लोगों को कर रहा कूल
नगर आयुक्त ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा गर्मी के ताप को देखते हुए लोगों के लिए कूलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जिसमें बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था, शीतल पेयजल की व्यवस्था, कूलर व्यवस्था, चारों तरफ सूखी घास को ठंडा रखने के लिए पाइपलाइन की फिटिंग की है। जिसमें पानी आने से कमरा ठंडा रखने की व्यवस्था की गई है। लोगों द्वारा तेज गर्मी और गर्म हवा से बचने के लिए कूलिंग स्टेशन का उपयोग कर रहे हैं। आवश्यकता को देखते हुए कूलिंग स्टेशन की संख्या बढ़ाने के निर्देश टीम को दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button