अद्धयात्मजीवनशैली

किसी से नहीं डरते चार राशियों के लोग, बाहुबली की तरह करते हैं मुश्किलों का सामना

ज्योतिष : शास्त्रों के अनुसार कुल 12 राशियां हैं। राशि के ग्रहों की चाल से इंसान का व्यक्तित्व निर्भर करता है। कहते हैं कि जिस राशि के ग्रहों की चाल जितना मजबूत होती है, उस राशि के व्यक्ति का व्यक्तित्व उतना ही प्रभावशाली और मजबूत होता है। ऐसी राशि के लोगों को बाहुबली कहा जाता है। कहते हैं कि इन्हें दुनिया में किसी का डर नहीं होता है। यह सिर्फ और सिर्फ अपने दिमाग और दिल की बात सुनते हैं। जानिए किस राशि के जातकों का मंगल उच्च का होता है, जिसके कारण उन्हें मात दे पाना आसान नहीं होता है।

सर्वसिद्धिदायक होती है दशहरे की तिथि, बिना मुहूर्त के भी किए जा सकते हैं शुभ कार्य

मेष : इस राशि के जातकों का मंगल उच्च का होता है। जिस कारण इनकी कुंडली में सूर्य अपना एक मजबूत स्थान बनाकर रखते हैं। इसलिए इस राशि वालों को बाहुबली मानते हैं। कहते हैं कि इस राशि के लोग दुनिया में किसी से नहीं डरते हैं और अपनी ताकत के बल पर कार्यों में सफलता हासिल करते हैं।

वृष : वृष राशि के जातकों के सामने जब कोई मुसीबत आती है, तो वह उससे नहीं डरते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के जातक मुश्किलों का सामना बड़ी समझदारी से करते हैं। इसके अलावा यह लोग खुद पर भी कोई आंच नहीं आने देते हैं।

सिंह : यह राशि भगवान सूर्य की स्वराशि है। भगवान सूर्य को समस्त ग्रहों का राजा माना जाता है। इस कारण माना जाता है कि सिंह राशि वालों का मंगल बहुत उच्च होता है। मंगल का स्थान मजबूत होने के कारण ये लोग बाहुबली होते हैं और इनका दिमाग भी काफी तेज होता है। माना जाता है कि इन्हें मात देना आसान नहीं होता है।

धनु : इस राशि के जातक भी सूर्य के कुल में आते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनु राशि के सूर्य कुल में आने से इस राशि के जातक बाहुबली होते हैं। माना जाता है कि इस राशि वालों को हार पसंद नहीं होती है। हालांकि कहा जाता है कि यह लोग जितना कठोर दिखते हैं, उतने ही दयालु भी।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।FacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShareFacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShareFaceFacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShareFacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShare

Related Articles

Back to top button