दिल्लीराज्य

दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके का विरोध, लोगों ने लगाए ‘चोर-चोर’ के नारे

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग दिपके पर नाराजगी जताते हुए सवाल करते सुनाई दे रहे हैं। एक व्यक्ति कहता है, “अरे, देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?” वहीं, एक अन्य मौके पर कुछ लोगों को ‘चोर-चोर’ के नारे लगाते हुए सुना जा सकता है। हालांकि, वीडियो में दिपके का विरोध करने वाले लोगों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।

बैरिकेडिंग पार कर जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश का आरोप

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को CJP के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। आरोप है कि ये कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार करके जंतर-मंतर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। जंतर-मंतर अब अधिसूचित प्रदर्शन स्थल नहीं है और यहां किसी भी तरह के प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक है।

इस घटनाक्रम के बाद अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर ‘तिरंगा लहरा दो’ लिखते हुए देशभक्तों और राष्ट्रीय ध्वज से प्रेम करने वाले लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।

तिरंगा फहराने के लिए जेल भेजने का लगाया आरोप

अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि सौरव दास और आशुतोष रांका को केवल तिरंगा फहराने के लिए जेल में डाला गया है। उनका कहना है कि तिरंगा देश का गौरव है और इसे फहराना कोई अपराध नहीं है।

दिपके ने उन लोगों से भी अपने शहरों में तिरंगा मार्च निकालने की अपील की, जो दिल्ली नहीं पहुंच सकते। उन्होंने कहा कि उन्हें जेल जाने की चिंता नहीं है और वह तिरंगा जरूर फहराएंगे।

CJP कार्यकर्ताओं की हिरासत और अभिजीत दिपके की तिरंगा फहराने की घोषणा के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तथा राष्ट्रीय ध्वज को लेकर विवाद चर्चा में है।

Related Articles

Back to top button