टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

PM मोदी और शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

बेंगलुरु, आइएएनएस। मंगलुरु पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक संदेश फैलाने के आरोप में मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलुरु के पुलिस आयुक्त टीएस हर्ष ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री समेत भारत सरकार के दो सबसे बड़े अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक संदेश फैलाने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

मुहम्मद इलियास और अब्दुल बशीर को पुलिस ने मिकाल्टो बिसिया कन्नड़ फेसबुक पेज पर पोस्ट लिखने के लिए गिरफ्तार किया है। इस पेज से पांच हजार लोग जुड़े हुए थे। प्रारंभिक जांच में अभियुक्तों ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया से अपना जुड़ाव स्वीकार कर लिया है। दोनों को महामारी रोग अधिनियम-1897, सूचना प्रौद्योगिकी की धारा 67, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 54 और आइपीसी की धारा 188, 153 और 505 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button