अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़

PM मोदी ने TCS कर्मियों और महिला उद्यमियों से की चर्चा

Narendra-Modi_5700bb54ac62aएजेन्सी/रियाद : सऊदी अरब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय और टीसीएस के कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां पर संचालित टीसीएस की इकाई कई लोगों को प्रशिक्षण दे रही है। आईटी में भारत का यह योगदान बेहद अमूल्य है। उन्होंने टीसीएस के कर्मचारियों को भारत आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने अपनी ओर से सभी को शुभकामनाऐं देने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि गुड गवर्नेंस, पारदर्शिता में तकनीक का बड़ा योगदान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनके लिए ई गवर्नेंस बहुत मायने रखता है।उन्होंने भारत के संदर्भ में रियल टाईम इन्फर्मेशन पाने के लिए नरेंद्र मोदी एप पर जाकर इसे प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि सऊदी अरब के लोग महिलाओं और लड़कियों के लिए क्या करना चाहिए। इसे लेकर सुझाव दें। इस अवसर पर महिला कारोबारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी भी ली। उल्लेखनीय है कि सऊदी किंग सलमान के साथ वे दोपहर का भोज करेंगे इसके बाद रात्रि करीब 9 बजे स्वदेश के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button