National News - राष्ट्रीयTOP NEWSफीचर्ड

PM मोदी मन की बात: ‘गांधी जयंती पर प्लास्टिक के खिलाफ नए जन-आंदोलन की नींव रखेंगे’

प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम में आज जनता को संबोधित कर रहे हैं। मई में लोकसभा चुनावों के बाद यह पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम का तीसरा एपिसोड है। इससे पहले दो बार वह जनता को मन की बात के जरिए संबोधित कर चुके हैं।

Live Updates…

2 अक्टूबर को प्लास्टिक के खिलाफ एक नए जन-आंदोलन की नींव रखेंगे: PM मोदी

130 करोड़ हिंदुस्तानियों के लिए 130 करोड़ कल्पनाएं है: PM मोदी

हर व्यक्ति गांधी जी की 150वीं जयंती पर कोई ना कोई संकल्प ले: पीएम मोदी

11 सितंबर से ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ शुरू किए जाएगा: PM मोदी

गांधी जी ने समाज संवर्धन पर हमेशा बल दिया: मोदी

देशवासी गांधी से जुड़ी किसी जगह की यात्रा करें: PM मोदी

हमारा देश एक तरफ वर्षा का आनंद ले रहा है, वहीं दूसरी ओर देश में हर जगह कोई न कोई त्योहार मनाया जा रहा हैः मोदी

भगवान श्री कृष्ण के जीवन से वर्तमान की समस्याओं का समाधान ढूंढा जा सकता हैः PM मोदी

आज जब हम उत्सवों की चर्चा कर रहे हैं, तब भारत एक और बड़े उत्सव की तैयारी में जुटा है। भारत के साथ-साथ दुनियाभर में इसकी चर्चा है, मैं बात कर रहा हूं महात्मा गांधी की 150वीं जयंती की: PM मोदी

पहली ‘मन की बात’
30 जून 2019 को लोकसभा चुनाव के बाद ‘मन की बात’ कार्यक्रम के अपने पहले एपिसोड में मोदी ने आपातकाल, जल संकट और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से किताबें पढ़ने की आदत डालने का भी आग्रह किया था।उन्होंने कहा था कि उन्होंने हर महीने के आखिरी रविवार को देशवासियों को संबोधित किए बिना खाली महसूस किया।

दूसरी ‘मन की बात’
धारा 370 खत्म किए जाने से एक सप्ताह पहले प्रसारित मन की बात की दूसरी कड़ी में प्रधानमंत्री ने कश्मीर पर चर्चा करते हुए कहा था कि जो लोग नफरत फैलाते हैं, वे अपनी नापाक योजनाओं में कभी सफल नहीं होंगे.

Related Articles

Back to top button