State News- राज्यTOP NEWSउत्तराखंड

पीएम मोदी ने गिनाईं डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां, कहा- भाजपा के प्रचार के केंद्र में विकास और चार धाम

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तराखंड के लोगों के सामने भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साल 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद किस प्रकार उत्तराखंड की तस्वीर बदली है, इससे आम जनता को रूबरू करवाया। भाजपा पर कांग्रेस के नेता आरोप लगाते रहे हैं कि पार्टी सांप्रदायिकता के बल पर चुनाव जीतना चाहती है। जबकि इसके उलट भाजपा के अधिकतर बड़े नेताओं और मंत्रियों ने उत्तराखंड के विकास कार्यों को ही अपने भाषण के केंद्र बिंदु में रखा है।

आज प्रधानमंत्री मोदी उधमसिंह नगर नैनीताल लोकसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने भाषण के अधिकांश समय में प्रदेश में केंद्र की योजनाओं और धामी सरकार के कामों को गिनाया। हां, प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कई बार तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि ये चुनाव इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। यह चुनाव अगले 25 साल की बुनियाद को मजबूत करेगा। नींव जितनी मजबूत होती है, उतनी ही मजबूत इमारत भी बनती है।

भाजपा सरकार ने चार धाम को दिव्य और भव्य बना रही है। चार धाम का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा की चार के लिए इस डबल इंजन की सरकार ऑल वेदर रोड से जोड़ रही है। ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल के लिए कांग्रेस की सरकार ने केवल 4 करोड़ रुपये दिए थे। हमारी डबल इंजन की सरकार में सैकड़ों करोड़ रुपए दिये गये है। सभी बड़े और छोटे विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं। हमारी सरकार इस काम को शुरू करती है, उसे अपने कार्यकाल और समय सीमा में पूरा करती है।

देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसका जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस अमृत काल में उत्तराखंड और देश को नई ऊंचाई पर ले जाने का अवसर मिला है। इसलिए इस बार का ये चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है। आजादी के बाद भी उत्तराखंड के गांव-गांव में हमारी वीर माताओं ने अपनी संतानों को राष्ट्र को सौंपा। हमारी वीर बहनों ने अपनों को राष्ट्र रक्षा के लिए तिलक किया। उन सभी बलिदानों को भी देश आज श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहा है।

कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की नीयत और निष्ठा क्या है, इसका अनुमान इनके चुनाव कैंपेन से, इनके नारों से लगाया जा सकता है। दिल्ली में ये अनेक दशकों तक सत्ता में रहे, इनके नेता यहां सैर-सपाटे के लिए आते रहे। लेकिन तब इनको चार धाम की याद नहीं आई। अब इन्हें चार धाम की याद आ रही है। वे सत्ता सिर्फ भ्रष्टाचार करने के लिए आते हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी प्रदेश के चुनावी सभाओं में प्रदेश सरकार के कामों को बताया है। इसके अलावा उन्होंने उत्तराखंड में चल रहे केंद्र के बड़े विकास कार्य को बताया। साथ ही उन्होंने पूरे देश भर में भाजपा के विकास कार्यों से भी लोगों को अवगत कराया। इनके भाषण का भी केंद्र बिंदु विकास ही रहा है। इस पर भाजपा के प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति विपक्षी दल करते हैं। मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात भी कांग्रेस के नेताओं ने की। जुमे के दिन अल्पावकाश कांग्रेस ने शुरू किया। जबकि किसी मुस्लिम भाई ने इसकी मांग नहीं की थी।

Related Articles

Back to top button