अन्तर्राष्ट्रीय

न्यूयार्क पहुंचे पीएम मोदी, UNGA के 76वें सत्र को संबोधित करते हुए इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी QUAD शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद आज न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी शनिवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित करेंगे और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बीच कोरोनो वायरस महामारी, आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन सहित ‘दबाव वाली वैश्विक चुनौतियों’ पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ अपनी पहली द्विपक्षीय बैठक करने और शुक्रवार को अपने पहले व्यक्तिगत क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद मोदी ने वाशिंगटन से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी।

पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र की सामान्य बहस को संबोधित करेंगे। इस साल की थीम ‘कोविड-19 से उबरने की आशा के माध्यम से लचीलेपन का निर्माण, स्थायी रूप से पुनर्निर्माण, ग्रह की जरूरतों का जवाब, लोगों के अधिकारों का सम्मान, और संयुक्त राष्ट्र को पुनर्जीवित करना’ है। उन्होंने आखिरी बार 2019 में संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को संबोधित किया था।

वहीं भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमेशा भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा थे और रहेंगे। इसमें वे क्षेत्र शामिल हैं जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में हैं। हम पाकिस्तान से उसके अवैध कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को तुरंत खाली करने का आह्वान करते हैं।

क्वाड शिखर सम्मेलन में चीनी एप्स पीएम मोदी ने साधा निशाना
क्वाड शिखर सम्मेलन में की बैठक में पीएम मोदी ने चीनी एप्स को लेकर भी निशाना साधा। भारत ने चीन के कई एप्स पर प्रतिबंधन लगाया हुआ हैौ। उन्होंने कहा कि Clean App Movement को धार देने की जरूरत है। इसका QUAD देशों ने भी पूरी तरह से समर्थन किया।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि QUAD देशों को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साथ मिलकर काम करना होगा। इस संगठन का उद्देश्य सभी के साथ मिलकर दुनिया में शांति स्थापित करना है। पीएम मोदी ने कहा कि साल 2004 के बाद QUAD देश एकजुट हुए थे। उस दौरान सुनामी से निपटने के लिए हर संभव मदद की गई थी। अब वर्तमान में जब पूरी दुनिया कोरोना से जंग लड़ रही है तब फिर विश्व कल्याण के लिए QUAD सक्रिय हुआ है।

Related Articles

Back to top button