टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

संसद पहुंचे पीएम मोदी, बोले- ऐतिहासिक निर्णयों का है ये सत्र

नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र (special session of Parliament) को संबोधित करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) संसद भवन पहुंच गए हैं। विशेष सत्र के पहले दिन की कार्यवाही पुराने संसद भवन से होगी। इसी के साथ पुराने संसद भवन में पीएम मोदी का आखिरी संबोधन होगा।

जी-20 आयोजन को बताया गौरव का क्षण
पीएम मोदी ने जी-20 के आयोजन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जी20 में हम ग्लोबल साउथ की आवाज बने। जी-20 की अभूतपूर्व सफलता देश के लिए गर्व का विषय है। पीएम ने कहा कि जी-20 में भारत की विविधता का जश्न मना।

पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन पर कही ये बात
पीएम मोदी सुबह ही संसद पहुंच गए। यहां उन्होंने प्रेस से बातचीत के दौरान चंद्रयान-3 मिशन पर बात की। पीम ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन भारत के लिए गौरव का विषय है। चंद्रयान-3 मिशन नई प्रेरणा का स्रोत बना। भारत चांद पर भी तिरंगा फहरा रहा है। शिव शक्ति पॉइंट भारत के लिए प्रेरणा का केंद्र बना है।

Related Articles

Back to top button