अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य
नाबालिग अपहृता को पुलिस ने हापुड़ से बरामद किया
तहरीर के आधार पर थाना टीपीनगर पर मुकदमा दर्ज किया गया।
Meerut News: मेरठ के थाना टीपीनगर पुलिस ने 15 साल की नाबालिग अपहृता को चार घंटे के भीतर हापुड़ से सकुशल बरामद कर घटना का खुलासा कर दिया। गंगा कॉलोनी फेस-2, मंदिर वाली गली थाना टीपीनगर निवासी एक महिला ने थाना टीपीनगर पर तहरीर दी कि उसकी 15 साल की नाबालिग बेटी को अभिषेक जाटव निवासी भोला रोड थाना टीपीनगर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। तहरीर के आधार पर थाना टीपीनगर पर मुकदमा दर्ज किया गया। थाना टीपीनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर नाबालिग अपहृता को चार घंटे के भीतर हापुड़ के भीम नगर क्षेत्र से बरामद किया गया। पुलिस अपहृता से पूछताछ कर रही है।


