

बेगूसराय, 07 अप्रैल (दस्तक टाइम्स)। जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हैं। मंगलवार की रात अपराधियों ने छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें दो सिपाही एवं एक चौकीदार घायल हो गए हैं। हमला करने वालों ने हथियार के साथ गिरफ्तार किए गए बदमाश को भी छुड़़ा लिया। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर गांव की है।
मटिहानी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया की रात में गुप्त सूचना मिली आर्म्स एक्ट का आरोपी अशोक यादव खोरमपुर गांव में कुछ अपराधियों के साथ छुपा हुआ है। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने खोरमपुर गांव में छापेमारी कर उसे हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद जैसे ही पुलिस टीम आगे बढ़ी तो पीछे से बदमाशों ने स्थानीय महिला-पुरुष को साथ लेकर पुलिस टीम पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। जिसमें जवान मुकेश सिंह, संतोष कुमार और चौकीदार घायल हो गए तथा अपराधियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन, एक को पुलिस ने खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया तथा पूछताछ की जा रही है।
घायल पुलिसकर्मियों का इलाज मटिहानी रेफरल अस्पताल में कराने के साथ-साथ हमला करने वालों की पहचान तथा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर, पुलिसिया कार्रवाई के भय से खोरमपुर में दहशत का माहौल है तथा संबंधित मोहल्ले के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। लोगों ने पुलिस पर अपराधी को पकड़ने के बहाने घर में घुसकर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है।
- देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
- फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
- ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
- साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं।
- youtube चैनलके लिए: https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos