उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

पुलिसकर्मियों पर घर की छतों से बरसे फूल


बाराबंकी (भावना शुक्ला): खाकी के सम्मान में महिलाएं बच्चे पुरुष अपनी छतों से पुष्प वर्षा करके गांव में जोरदार स्वागत किया तो वही सामाजिक दूरी का ख्याल रखकर लोगो ने जगह जगह पुष्प गुच्छ देकर थानाध्यक्ष समेत पूरे स्टाफ का मनोबल बढ़ाया। यही नही पुलिस कर्मियों के लिए शानदार लजीज व्यंजनों बाटी चोखा आदि का इन्तिजाम करके सबको जल पान कराया जी हां हम बात कर रहे है बेरिया पंचायत की यहाँ के प्रधान चाँद बाबू के नेतृत्व में आयोजित सम्मान कार्यक्रम देख वर्दी का खूब हौसला बढ़ा 24 घंटे तत्पर्य पुलिस का दर्द समझते हुए ग्रामीणों ने शाबाश शाबाश के नारे लगा कर पुलिस और जनता की बीच पनप रही दूरी को दूर भगाया। इस गांव में अपना पन पाकर पुलिस भी भाव विभोर हो गयी।

थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने गांव के लोगो से कहा कि आप लोग लॉक डाऊन का बहुत अच्छा पालन कर रहे है। ये नजर देख कर सुझाड अहसास हो रहा है। कहा जंहा के लोग समझदार होते है वहा कभी अशांति नही होती है। कहा आप लोग 3 मई तक इसी तरह साथ देते रहे। इस मौके पर थाने का पूरा स्टाफ मौजूद था। कार्यक्रम में सभी कर्मियों को अंग वस्त्र भी भेंट किये गए।

 

Related Articles

Back to top button