मनोरंजन

मैत्री में टाइटल रोल निभाएंगीं पॉपुलर एक्ट्रेस श्रेनु पारिख

मुंबई: देशभर के दर्शकों से एक खूबसूरत रिश्ता बनाने वालीं कई कहानियां दिखाने के बाद जी टीवी एक दशक से ज्यादा समय बाद सनशाइन प्रोडक्शन्स के साथ मिलकर एक रोमांचक नया शो मैत्री लेकर आ रहा है। पॉपुलर टेलीविजन एक्ट्रेस श्रेनु पारिख इस शो में मैत्री का टाइटल रोल निभाती नजर आएंगी। मैत्री एक सीधी-सादी और नेकदिल लड़की है और उसकी सादगी में ही उसकी सुंदरता बसी हुई है। श्रेनु पारिख बताती हैं, यह शो दो पक्की सहेलियों और उनकी जिंदगी के उथल-पुथल भरे सफर के इर्द-गिर्द घूमता है, जो उन्हें एक ऐसे मोड़ पर ले आता है, जिसके बारे में उन्होंने अपने सपने में भी नहीं सोचा था। इसमें दर्शकों के लिए कहानी में बहुत-से दिलचस्प मोड़ हैं।

Related Articles

Back to top button