टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

प्रकाश सिंह बादल का का पार्थिव शरीर चंडीगढ़ पहुंचा, PM मोदी भी देंगे श्रद्धांजलि, कल पैतृक गांव बादल में अंतिम संस्कार

नई दिल्ली. पंजाब (Punjab) से मिल रही बड़ी हबर के अनुसार, अब से कुछ देर पहले राज्य के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल (Prakash Singh Badal) का पार्थिव शरीर शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के चंडीगढ़ सेक्टर-28 स्थित हेडक्वार्टर पहुंच गया है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार, PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने आज दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ जाएंगे।

जानकारी दें कि उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए शिरोमणि अकाली दल के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में रखा जाना है। वहीं दोपहर 12 बजे के बाद चंडीगढ़ से बठिंडा के लिए शव यात्रा निकाली जाएगी। वहीं कल यानी आगामी गुरुवार को उनका संस्कार पैतृक गांव बादल में दोपहर 1 बजे किया जाएगा।गौरतलब है कि, पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल का बीती मंगलवार रात को 95 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद 16 अप्रैल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 25 अप्रैल को रात 7।42 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

जानकारी दें कि, बादल देश की राजनीति के सबसे बुजुर्ग नेता थे। उनके निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है, जिसमें दो दिन पूरे देश में लगा ध्वज आधा झुका दिया जाएगा। वहीं सभी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। इसके साथ ही पंजाब में कल गुरुवार को सरकारी छुट्‌टी की घोषणा कर दी गई है।

पता हो कि, सियासी तौर पर प्रकाश सिंह बादल रसूख इस कदर हावी था कि, खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके पैर छूते थे। उन्होंने 75 साल का सफल राजनीतिक जीवन जिया। इस दौरान वह 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने लगातार 11 चुनाव जीते थे।

Related Articles

Back to top button