National News - राष्ट्रीय
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्र को करेंगी संबोधित

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार यानी 25 जनवरी को 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, संबोधन का प्रसारण शाम सात बजे से ऑल इंडिया रेडियो (AIR) के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद संबोधन के अंग्रेजी संस्करण का प्रसारण होगा।
दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी रात 9.30 बजे से अपने क्षेत्रीय नेटवर्क पर क्षेत्रीय भाषा के संस्करणों का प्रसारण करेगा।