टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

आठ दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह और एलबीएसएनएए में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर आठ दिसंबर को देहरादून आएंगी। इस दौरान वे दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत और लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी (एलबीएसएनएए) मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। इस दौरान वह यहां द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड स्टेट स्थित ‘आशियाना’ में रात्रि विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू आठ दिसंबर को देहरादून पहुंचेंगी। इसके बाद वह राजभवन जाएंगी। रात को वह आशियाना में विश्राम करेंगी। नौ दिसंबर को राष्ट्रपति पहले लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी (एलबीएसएनएए) मसूरी में भावी आईएएस अफसरों को संबोधित करेंगी। नौ दिसंबर को दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।

दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि विवि के समारोह में करीब 650 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। साथ ही करीब 36 को गोल्ड मेडल और 16 को पीएचडी अवॉर्ड मिलेंगे।

कुलपति, दून विश्वविद्यालय प्रो. डंगवाल ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर दून विश्वविद्यालय के स्टाफ के साथ ही छात्र-छात्राओं में बेहद उत्साह है। पूरे विश्वविद्यालय को नारी शक्ति थीम पर सजाया जा रहा है। उभरती नारी शक्ति दीक्षांत समारोह की थीम रखी गई है। उत्तराखंड की नारी शक्ति ने पिछले कुछ सालों में सामाजिक और आर्थिक मोर्चे पर खुद को साबित किया है। हम राष्ट्रपति को भी नारी शक्ति के हाथों से बनाया हुआ स्मृति चिन्ह भेंट करेंगी।

प्रो. डंगवाल ने बताया कि दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के साथ ही आत्मनिर्भर भारत में अपना योगदान देने वाली महिलाओं को भी राष्ट्रपति सम्मानित करेंगी। राज्य में पिछले कुछ वर्षों में स्वरोजगार से जुड़कर महिलाओं ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इन महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा। इसके लिए सम्मानित होनी वाली महिलाओं को बुलावा भेजा जा चुका है।

Related Articles

Back to top button