डॉक्टर्स डे : मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य ने किया पौधरोपण
प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Meerut News: आज 1 जुलाई 2026 को डॉक्टर्स डे के मौेके पर लाला लाजपत राय स्मारक (एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज परिसर में लगभग 25 पौधों का रोपण किया गया। इनमें से 5 वृक्षारोपण एग्जाम नेस्ट एवं 20 नवनिर्मित हॉस्टल में लगाए गए।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
उप प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टाँक ने बताया कि बरसात के महीने में विभिन्न पार्कों में लगातार औषधीय एवं फलदार वृक्षों का भी रोपण किया जाएगा।
उद्यान प्रभारी ने दिया सभी को धन्यवाद
उद्यान प्रभारी डॉ अनुज त्यागी ने सभी का धन्यवाद दिया। साथ ही साथ उन्होंने आगामी 5 जुलाई को होने वाले वृक्षारोपण हेतु सभी को आमंत्रित किया। उपरोक्त कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज मेरठ की रेडियोलोजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. यास्मीन उस्मानी, फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की आचार्या डॉ० अरुणा वर्मा, माली सियाराम, रामसुंदर, प्रदीप नागर, शिवा, कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।



