मनोरंजन

NMACC की ओपनिंग सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा ने भी की थी शिरकत, बेटी मालती को पहली बार लेकर आईं भारत

मुंबई : बीते शुक्रवार की शाम मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन (Chairman) मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनकी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) की ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (Nita Mukesh Ambani Cultural Center) की ओपनिंग सेरेमनी थी। जिस दौरान मनोरंजन, खेल, राजनीति और धर्म से जुड़े कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। इस इवेंट में बी टाउन के कई सेलेब्स भी पहुंचे थे। वहीं कुछ सितारें अपने फैमिली के साथ भी नजर आए।

वहीं इस इवेंट में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी चोपड़ा (Malti Marie Chopra) के साथ शिरकत की थी। एक्ट्रेस पहली बार अपनी बेटी मालती को लेकर भारत आईं हैं। NMACC की ओपनिंग सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा का जबरदस्त स्वैग देखने को मिला। वो इस इवेंट में शिमरी स्ट्रैपलेस ट्रांसपेरेंट गाउन में नजर आईं।

जिसे उन्होंने राइन्सटोन और क्रिस्टल्स के साथ पेयर किया था। एक्ट्रेस डायमंड ब्रेसलेट और ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को कम्प्लीट की थी। वहीं निक जोनस लेस-एंब्रॉइडर्ड टी-शर्ट और बैगी पैंट पहने नजर आए थे। उन्होंने टी-शर्ट के ऊपर ओवर-साइज्ड ब्लेजर भी पहना था। अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही स्पाई-थ्रिलर वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। जो फैंस को बेहद पसंद आया है। ये वेब सीरीज अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में 28 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button