मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साथ में रोमांटिक तस्वीरें की शेयर

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साथ में रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर एक-दूसरे के लिए दिल छू लेने वाली बातें लिखी हैं। साथ ही प्रियंका ने अपने ही अंदाज में थैंक्सगिविंग के मौके पर पति को फिर से प्रपोज किया। ‘जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’में पति निक जोनस को रोस्ट करने और तलाक की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई हैं। प्रियंका ने पति निक जोनस के साथ थैंक्गिविंग डे पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर उनके लिए एक प्यारा नोट लिखा है।

प्रियंका ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इनमें से एक जहां एक तस्वीर में वह निक के साथ रोमांटिक पोज दे रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में एक कोलाज शेयर किया है। इसमें उनकी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ बिताए प्यारे पल संजोए गए हैं। तस्वीरों के साथ प्रियंका ने लिखा है, ‘बहुत कुछ है जिसके लिए मैं आभारी हूं। दोस्त, फैमिली…आई लव यू निक जोनस। सभी को हैपी थैंक्सगिविंग।’ वहीं निक जोनस ने भी प्रियंका संग रोमांटिक तस्वीर शेयर की और लिखा कि वह उनके बहुत आभारी हैं।

सरनेम हटाने पर हुई तलाक की चर्चा
बता दें कि प्रियंका ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ‘जोनस’ सरनेम हटा दिया था, जिसके बाद ऐसी चचार्एं शुरू हो गईं कि वह और निक अलग हो रहे हैं। पर उनकी ऐक्ट्रेस के साथ-साथ निक ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। इसके बाद प्रियंका हाल ही जोनस ब्रदर्स के साथ एक रोस्ट शो में दिखीं, जिसमें उन्होंने पति निक को खूब जमकर रोस्ट किया।

Related Articles

Back to top button